संभल। नगर के मोहल्ला महमूदखां सराय और तुर्तीपुर इल्हा नाले चोक होने और बेतरतीब तरीके से सीवर लाइन बिछाने की वजह से 400 घरों में बारिश का पानी घुस गया है। कुछ लोग घर छोड़कर किराये के मकानों में रहे हैं तो कुछ जलभराव में ही तख्तों पर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं। जलभराव की वजह से घरों में कीड़े आ आ रहे हैं। जिससे लोगों में नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष व्याप्त है।
मोहल्ला महमूदखां सराय और तुर्तीपुर इल्हा में नगर पालिका की ओर से दो वर्ष पहले बिना भौतिक सत्यापन किए जलनिकासी के लिए सीवर लाइन बिछा दी गई। जबकि साफ-सफाई न होने की वजह से नाले भी चोक हैं। जिसके चलते इन मोहल्ले के लोग खामियाजा भुगत रहे हैं। मामूली बारिश में ही इन दोनों मोहल्लों में निकलना मुश्किल हो जाता है। सप्ताहभर से लगातार हो रही बारिश से दोनों मोहल्लों में जलभराव हो गया है। नाले चौक होने की वजह से बारिश की पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिससे नाले और नालियां ओवरफ्लो होकर 400 घरों में दो से तीन फीट तक गंदा पानी भर गया है। मकान जर्जर हो रहे हैं और लोगों ने घर छोड़ने शुरू कर दिए हैं। यह क्षेत्र फिलहाल तालाब के रूप में दिखाई पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन मजबूर लोगों की कोई सुनने को तैयार नहीं है। जबकि इन दोनों ही मोहल्ले में ज्यादातर लोग कमजोर तबके के रहते हैं।
00000
यह बोले लोग
कोट
नाले का पानी घरों में घुस रहा है। इससे पानी का जमाव ज्यादा हो रहा है। तीन दिन से पानी भरा हुआ है। मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। आने-जाने का रास्ता भी बंद है। जलनिकासी ध्वस्त है। -आसिफ, तुर्तीपुर इल्हा
00000
कोट
घर में पानी घुसा हुआ है। पहले भी कई बार पानी घुस गया है। गंदा पानी आ रहा है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कीड़े घर में आ रहे हैं। चुनाव के समय सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने समाधान का आश्वासन दिया लेकिन अब कोई ध्यान नहीं है। -फूलजहां, महमूदखां सराय
00000
कोट
बारिश का पानी पूरे घर में घुस गया है। हल्की सी भी बारिश के बाद घरों में पानी घुस जाता है। परिवार का रहना मुश्किल है। किराए का मकान तलाश कर रहे हैं ताकि परिवार की सुरक्षा हो सके। मकान तो इस स्थिति में कभी भी गिर सकता है। -नफीसा बेगम, महमूदखां सराय
0000
कोट
निकाय चुनाव में वादा किया गया था कि जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। अब समस्या है तो कोई सुनने को तैयार नहीं है। दो वर्ष पहले जो काम कराया गया था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। किसी को कोई राहत नहीं मिली है। -गुलशन परवीन, महमूदखां सराय
0000
कोट
तुर्तीपुर इल्हा और महमूदखां सराय में घरों में पानी घुस जाने की जानकारी अब मिली है। इसे एक दो दिन में पंप सेट लगवाकर निकलवा दिया जाएगा। समस्या क्या है इसकी जांच कराएंगे। -मणिभूषण तिवारी, ईओ, नगर पालिका, संभल