फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से डा. अनामिका व सपा से प्रिया ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी अनामिका का मुकाबला सपा की प्रिया से होगा। शनिवार को कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा और सपा प्रत्याशी ने दो-दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किए। सपा प्रत्याशी प्रिया पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव की पुत्रवधू हैं। वहीं, सपा समर्थित प्रत्याशी की सास पानवती ने भी पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी डा. अनामिका यादव ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन को नामांकन पत्र के दो सेट सौंपे। पहले सेट के नामांकन पत्र में प्रत्याशी की प्रस्तावक वार्ड संख्या 26 देवापुर ब्लाक पवांसा से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं पुष्पा देवी और अनुमोदक वार्ड संख्या 27 कैथल ब्लाक बनियाखेड़ा से गीता देवी रहीं। वहीं दूसरे सेट के प्रत्याशी के प्रस्तावक वार्ड संख्या 32 पवांसा से अवधेश प्रताप सिंह व अनुमोदक वार्ड संख्या 12 रुदायन ब्लाक पवांसा से सुरभि रहीं। डा. अनामिका यादव 2019 के उप चुनाव में बिलारी ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्वाचित रह चुकीं हैं। डा. अनामिका के पति व्यवसायी हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार राजू, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, कमल कुमार कमल व मंजू दिलेर चौहान आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी समर्थित वार्ड संख्या 15 घोंसली राजा से सदस्य प्रिया पत्नी लखवेंद्र सिंह ने दोपहर 1.10 बजे अपने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ दो सेट में जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले सेट में प्रत्याशी के प्रस्तावक वार्ड संख्या 7 मदाला फतेहपुर से तौसीक अहमद व अनुमोदक वार्ड 31 मौलागढ़ से शकुन प्रेमी रहे। वहीं दूसरे सेट में प्रत्याशी के प्रस्तावक वार्ड संख्या 25 मैथरा-आलपुर से उमेश कुमार व अनुमोदक वार्ड संख्या 2 बराही से सुभाष चंद्र रहे। प्रिया 2011 में संभल जिला बनने के बाद एक फरवरी 2013 से 13 जनवरी 2016 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं। प्रिया के पति सपा नेता हैं और खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। वहीं, प्रिया के ससुर रामखिलाड़ी यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। नामांकन के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां, संभल विधायक नबाव इकबाल महमूद, पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, सतीश प्रेमी, कपिल गुप्ता, शोभित कुमार काका, सुनील यादव व संगीता यादव मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी की सास ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें