संभल। छोटे लाल दिवाकर और उनके बेटे सुनील की गोली लगने से मौत हुई है। दोनों को एक-एक गोली लगी थी। छोटेलाल दिवाकर के पेट में गोली घुसी थी जो पोस्टमार्टम के दौरान कई पार्ट में निकली है। वहीं उनके बेटे सुनील के सीने में दाहिनी ओर गोली लगी तो सीने को पार करती हुई बाएं हाथ में जा फंसी। इस गोली को पोस्टमार्टम के दौरान निकाला गया है। गोली को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
दोहरे हत्याकांड में सगे भाई और पिता-पुत्र समेत छह नामजद, दो अज्ञात
दोहरे हत्याकांड में छोटेलाल दिवाकर के बेटे सचिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही जितेंद्र शर्मा और उनके बेटे शर्मेंद्र शर्मा तथा जितेंद्र शर्मा के सगे भाई रामेंद्र शर्मा और रामेंद्र के शर्मा के दो बेटों उपेंद्र शर्मा और ज्ञानेंद्र शर्मा के साथ इसी गांव के गजेंद्र सिंह नामजद किए गए हैं। जबकि दो लोग अज्ञात हैं। एफआईआर के हिसाब से इस तरह से कुल आठ लोग दोहरे हत्याकांड में शामिल थे। इसमें रामेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान हैं।
इन धाराओं में दर्ज है एफआईआर