फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने दो माह का मानदेय नहीं मिलने पर किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका के डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने पिछले वर्ष माह नवंबर और दिसंबर का मानदेय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार कर दिया। कंपनी बाग स्थित कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने पर दोपहर बाद सफाईकर्मी अपने-अपने कार्य पर लौटे। दोपहर एक बजे तक शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। आठ जुलाई तक मानदेय न मिलने पर काम काज ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में 72 डोर-टू-डोर संविदा कर्मचारी कार्य करते हैं। यह कर्मचारी ठेकेदार के अंडर में आते हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने पिछले वर्ष के माह नवंबर और दिसंबर का मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर दिया। सभी कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा दो माह का मानदेय दिलाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सात जुलाई तक दो माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आठ जुलाई से डोर टू डोर कर्मचारी कामकाज ठप कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। दोपहर एक बजे कर्मचारी अपने-अपने कार्य पर लौटे। कार्य बहिष्कार की वजह से शहर में स्टेशन रोड, संभल गेट, एनकेबीएमजी कॉलेज के पास, घटलेश्वर गेट पुलिया के पास, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, मोहल्ला कागजी, सलीम की पुलिया, पुरानी पैठ, सुभाष रोड, आजाद रोड, खुर्जा गेट, जवाहर रोड, घास मंडी, सीता रोड सहित अनेक स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहे। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों किनारे लगे कूड़े के ढेरों को हटाना शुरू किया गया। प्रदर्शन करने वालों में सुमित कुमार, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश, राकेश कुमार, जगत पाल, विनीत कुमार, विशाल कुमार, राहुल, विपिन, सुशील, हरिकेश, दिनेश कुमार, मुनेश कुमार, रिंकू, गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें