संभल। संभल जिले के असमोली क्षेत्र स्थित गांव शाहपुर सोत में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे खूंखार कुत्तो ने एक नीलगाय को जख्मी कर दिया। अच्छी बात यह थी कि ग्रामीणों ने खूंखार कुत्तों को खदेड़कर नील गाय की जान बचा ली। कुत्तों से मुक्त होने के बाद नील गाय ने जख्मी हालत में कुछ देर तक सुस्ताया और फिर जंगल की ओर चली गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। उनका कहना है कि जो कुत्ते नील गाय पर हमला कर सकते हैं उनसे खेत खलिहान जाने वाले किसानों को भी खतरा है।