फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने तीन मासूमों पर किया हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/ओबरी। असमोली के गांव ओबरी में खुंखार कुत्ते ने तीन मासूम बालकों पर हमला किया है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में मासूम बालकों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खुंखार कुत्ते के हमले से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर कुत्ते की तलाश करते रहे। लेकिन देर रात कुत्ता ग्रामीणों के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को आठ बजे करीब गांव ओबरी निवासी भूरे के दस वर्षीय बेटे अजीम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुत्ते ने गांव के अरमान के 11 वर्षीय बेटे याकूब और अकरम के बेट जीशान पर भी हमला किया।
कुछ ही देर में तीन बालकों पर हमला करने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं मासूम बालक अजीम को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं याकूब और जीशान को मुरादाबाद के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। खुंखार कुत्ते की ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। अब गांव में दहशत का माहौल है। देर रात धर्मस्थलों से एलान किया गया है कि बच्चों को घरों से न निकलने दिया जाए। ग्रामीण देर रात तक खुंखार कुत्ते की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें