फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेरियों को शहर से बाहर किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के अंदर संचालित 115 दुग्ध डेरियां जहां एक ओर लोगों को दूध की आपूर्ति कर सुविधा उपलब्ध कराती हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में गंदगी भी फैला रही है। अब इन डेरियों को शहरी आबादी से बाहर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में 22 दुग्ध डेरियों का चालान कर दिया है, जबकि पचास डेरी संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिससे डेयरी संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शायद की कोई ऐसा घर हो, जिसमें दूध की जरूरत न हों। इन घरों में दूध आपूर्ति के लिए शहर में 115 दुग्ध डेयरियां संचालित हैं, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में दूधियां शहर में दूध लेकर आते हैं। अधिकांश दुग्ध डेरियां शहरी आबादी के अंदर हैं। जिसके कारण यहां पलने वाले पशुओं का आवागमन भी सड़कों पर होता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। यह पशु रास्तों पर गोबर आदि करके गंदा करते हैं।
डेरियों पर पर्याप्त गोबर निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण गोबर नालियों में जाकर उन्हेेें बंद करता है। कुल मिलाकर यह डेरियां परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रियंका सिंह ने बताया कि दुग्ध डेरियों को आबादी से बाहर किया जाएगा। इसके लिए पचास से अधिक डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया किया है। इसके साथ साथ 22 डेयरियों का चालान भी कर दिया गया है। इनकी चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेज दी गई है। न्यायालय में सुनवाई की तिथि आठ फरवरी लगी हुई है। शीघ्र ही अन्य डेरियों के चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें