फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदाचार्यों के सर्जरी का अधिकार देने का विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व ने आयुर्वेदाचार्यों को सर्जरी का अधिकार देने के विरोध में आवाज उठाई है। इसी क्रम में संभल के मुरादाबाद मार्ग स्थित डा. सचिन सक्सेना मेमोरियल ब्लड बैंक के सभागार में चिकित्सकों ने क्रमिक भूख हड़ताल की और काली पट्टी बांधकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भूख हड़ताल सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक की गई। इस दौरान आईएमए की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. ऋतु सक्सेना ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विरोध केंद्रीय आह्वान पर राष्ट्रव्यापी है। इसलिए सभी चिकित्सक 14 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से ही किया जाएगा। इस दौरान डा. विनीत गुप्ता, डा. सुनीता गुप्ता, डा. अरविंद कुमार गुप्ता, डा. मोहम्मद फहद, डा. उवैस, डा. अतुल मेहरोत्रा, डा. एके त्यागी, डा. वसीम, डा. एके सिंह, डा. बिलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें