फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साइकिल चलाकर चिकित्सकों ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई एथलेटिक्स क्लब ने डॉक्टर्स डे सप्ताह मनाते हुए साइकिल मैराथन का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के चिकित्सकों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। साथ ही औषधीय पौधे भी लगाए।
विज्ञापन

रविवार को चिकित्सकों व क्लब के सदस्यों की ओर से करीब 10 किलोमीटर तक साइकिल मैराथन करते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण व फिटनेस का संदेश दिया। वहीं, बारिश के बीच चिकित्सकों व क्लब के सदस्यों ने पत्थरचटटा, गुड़हल करी पत्ता, अमरूद, गुड़मार, मोगरा, कदंब व सदाबहार सहित विभिन्न औषधीय पौधे रोपित किए। सदस्यों ने कहा कि यह औषधीय पौधे भविष्य में स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वहीं, सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इसके बाद सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस बीच क्लब के संयोजक जयप्रकाश गुप्ता समेत संभव जैन, डॉ. नितिन, डॉ. चिराग, डॉ. सौरभ गुप्ता, सुमित गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, यश कठेरिया व एकांश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें