फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा जंची कापी तो अरिंजय बने जिले के थर्ड टापर

Sat, 20 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें न्यायालय के आदेश पर परिषद ने विशेषज्ञों से उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराया तो सात अंकों का इजाफा हुआ। इससे अब वह जिले में टापटेन सूची के तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट 15 मई को एक साथ घोषित किया था। इंटरमीडिएट परीक्षाफल में चंदौसी के राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का छात्र अरिंजय मणि उपाध्याय जिले की टॉपटेन सूची में 91.4 फीसदी अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहा था।

लेकिन, अरिंजय को इससे संतोष नहीं हुआ और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को हाईकोर्ट इलाहाबाद में चुनौती दी। हाईकोर्ट के आदेश पर परिषद ने विशेषज्ञों की टीम से उसकी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराया तो अंग्रेजी के प्रथम प्रश्न पत्र में दो तथा द्वितीय प्रश्न पत्र में पांच कुल सात अंकों का          इजाफा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके अंक 500 में 464 यानी परीक्षाफल 92.80 फीसदी हो गया। इसके बाद वह जिले की टॉपटेन सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें