फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मियों पर छात्रा को अगवा करने का आरोप

Tue, 07 Feb 2017 01:57 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता को बेटी के साथ अनहोनी का अंदेशा है। परिजनों ने छात्रा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसमें दो पुलिस कर्मियों की बातचीत करने का रिकॉर्ड सामने आया है। छात्रा के पिता ने सोमवार को नखासा थाने में तहरीर दी है। इसमें एक महिला और दो अज्ञात व्यक्ति का उल्लेख है।  
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी संभल में बीए की छात्रा है। 27 जनवरी को छात्रा घर से संभल स्थित कालेज में आई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने छात्रा को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन छात्रा के पिता ने नखासा पुलिस को तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। कई दिन बीत जाने के बाद जब छात्रा का कुछ पता नहीं चला तो छात्रा के पिता ने उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई।

पिता का आरोप है कि कॉल डिटेल में बेटी के नंबर हजरतनगर गढ़ी में तैनात दो पुलिस कर्मियों की कई बार फोन पर बात हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पुलिस कर्मियों ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कराया है। सोमवार को पिता ने नखासा पुलिस को तहरीर देकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन



सीओ बीपी सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर मिली है। उन्होंने दो पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। अगर इसमें पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें