फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नाव से लिया बाढ़ का जायजा

विज्ञापन
जुनावई के रघुपुर पुख्ता गांव के किनारे गंगा में नाव पर सवार होकर बाढ़ की स्थिति देखते जिलाधिकारी? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी/गुन्नौर/जुनावई।
विज्ञापन

गंगा में पानी का बाढ़ का पानी गुरुवार की शाम होते होते तो घटने लगा है लेकिन बुधवार की रात में लगातार बढ़ा पानी रघुपुर पुख्ता आदि निकटवर्ती गांव के निकट पहुंच गया है। गांवों के चारों पानी भर गया है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने गुरुवार को नाव से गंगा के जल स्तर का जायजा लिया तो गांव में पहुंचकर अधिकारियों के साथ बाढ़ की विभीषिका से निपटने के तरीकों पर योजना बनाई। साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
गंगा के नरौरा बैराज पर गुरूवार की शाम को जल स्तर घटने लगा है। बुधवार की शाम को अप में 232387 और डाउन में 218832 क्यूसेक था, लेकिन गुरूवार की शाम को नरौरा बैराज पर अप में 228877 और डाउन में 215522 क्यूसेक था। लेकिन पानी अधिक कम नहीं हुआ है, यदि पहाड़ो पर बारिश होती है तो गंगा का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच सका है। वहीं बुधवार की रात को लगातार जल स्तर बढ़ा तो पानी ने ग्राम रघुपुर पुख्ता के स्कूल की दीवार को छू लिया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बाढ़ आशंकित रघुपुर पुख्ता गांव का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने नाव में सवार होकर बाढ़ की स्थिति को देखा। ग्राम वासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। ग्राम वासियों से रूबरू होकर समस्याओं को सुना। उनका निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कैंप लगाकर दवाइयों का वितरण किया जाए और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा गया कि पशुओं का टीकाकरण नियमित रूप से किया जाए।
पशुओं को आश्रय स्थल चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित स्थान पहुंचाया जाए। उप जिला अधिकारी ओमवीर सिंह को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों के लिए ग्राम मिठनपुर जूनियर हाई स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय एवं इंटर कॉलेज मणकावली में आश्रय स्थल बनाएं।
विज्ञापन

बिजली व खाद्य रसद विभाग को संबंधित व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी प्रतिदिन बाढ़ से आशंकित क्षेत्रों का भ्रमण करके नजर रखेंगे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम ओमवीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर रामचंद्र सिंह, डीआईओएस, बीएसए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, बिजली विभाग, खाद्य रसद विभाग की टीम व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें