संभल। समाज हित संरक्षण समिति के अध्यक्ष महंत भगवान दास शर्मा द्वारा गुन्नौर तहसील की स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य प्रशासनिक घपलेबाजी की शिकायत 22 अगस्त को जिलाधिकारी से की गई थी। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. तरन्नुम रजा और गुन्नौर एसडीएम को शिकायती पत्र की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जिससे अगली कार्रवाई की जा सके। संवाद