फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में अराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई पुलिस लाइन ग्राउंड में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पुलिस तथा जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफिंग का कार्य संपन्न किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ब्रीफिंग में कहा है कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बुधवार से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। चुनाव कराने के लिए हमारे जनपद में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। मतदान के दिन कोई अराजक तत्व वोटर पर अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाए अथवा पोलिंग बूथ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश करें, तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
29 अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम छह बजे मतदान चलेगा। यदि छह बजे के बाद बूथ पर लाइन लगी है, तो लाइन में लगे अंतिम व्यक्ति को भी वोट डालने दिया जाए। निर्वाचन के दिन कोरोना से बचाव नियमों का पूरा पालन किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंक्रेश मिश्रा ने कहा कि मतदान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल व मतदान अधिकारी किसी प्रत्याशी व ग्रामीणों द्वारा भेजा गया भोजन व खाद्य सामग्री का सेवन नहीं करेंगे और गांव का भ्रमण करेंगे। सभी पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल निष्पक्ष होकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

बूथ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी व संदेह होने पर वीडियोग्राफी अवश्य की जाए। मतदान समाप्त होने के पश्चात मतदान अभिकर्ताओं के सामने ही मतदानपेटी को सील किया जाए। मोबाइल पुलिस बल लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करती रहेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित क्षेत्राधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें