फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर 10 मिनट में बूथ पर पहुंचे मजिस्ट्रेट:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे करीब प्रारंभ हुए प्रशिक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने कहा कि बूथ पर यदि कोई भी समस्या है तो सबसे पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट को ही सूचना मिलती है। इसको लेकर 10 मिनट में बूथ पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण करना है। अपने विवेक का इस्तेमाल करें। निष्पक्षता से कार्य करें। एक-दो दिन में सभी बूथों पर भ्रमण कर लोगों से बातचीत करें।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी रवाना होने से लेकर मतदान कराने तथा बाद में मतपेटियां जमा कराने तक पूरी जिम्मेदारी से काम करें। डीएम ने कहा कि मतपेटियां जमा कराकर निर्वाचन अधिकारी को पूरी रिपोर्ट दें। तय समय पर मतदान शुरू कराने के बाद हर घंटे मतदान की जानकारी एकत्र करें। कोरोना को लेकर ध्यान रहे कि कहीं भीड़-भाड़ न होने पाए।
बूथ पर सर्किल होने पर पूरी गंभीरता दिखाएं। सीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि चुनाव के दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पूरा पालन कराएं। निर्देशिका पढ़ें। बूथ पर भ्रमण कर बिजली, पानी, शौचालय व साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। बीडीओ, डीपीआरओ व बीएसए के संपर्क में रहें। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने भी चुनाव को लेकर जानकारी दी। इस बीच सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें