फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे युवक के डीएम ने कटवाए बाल

Sun, 08 Dec 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
गुन्नाैर में डीएम के आदेश पर युवक के बाल कटवाती पुलिस। स्रोत : पुलिस - फोटो : संभल
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे युवक के लंबे बाल बात करते समय बार-बार मुंह पर आने पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस को साथ भेजकर युवक के बाल कटवा दिए। यह वाक्या दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला मासूमअली निवासी युवक साजिब शनिवार को राशन कार्ड से संबंधित शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था। यहां अपनी बारी आने पर उसने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। जिससे डीएम शिकायती पत्र से संबंधित कुछ बातें युवक से पूछ रहे थे। इसी दौरान युवक के लंबे बाल बार-बार चेहरे पर गिर रहे थे। युवक बार-बार बालों को चेहरे से हटा रहा था। जिससे डीएम ने पुलिस कर्मियों को बुला कर युवक के बाल कटवाने की बात कह कर भेज दिया। पुलिस कर्मियों ने अपनी मौजूदगी में सैलून की दुकान पर युवक के बाल कटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें