फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेजी के साथ कराया जाए कोरोना से बचाव का वैक्सीनेशन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण को रोकने व कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को चिंहित करते हुए उनका नियम के तहत इलाज कराएं। यह बात जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कही। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम का लाभ जनमानस तक सरलता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन तेज गति से किया जाए। सभी विभाग वैक्सीनेशन की प्रगति को बढ़ाने में सहयोग करें। कोटेदार, आरडब्ल्यूए, आंगनबाडी कार्यकर्ता, प्रधान व सभासद आदि के साथ समंवय स्थापित करते हुये ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2021 से प्रारंभ होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर आम नागरिकों को प्रेरित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि सभी रोजगार सेवक अपने-अपने गांव में मनरेगा से जुड़े जॉब कार्ड धारकों का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। बैठक में सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह धामा, सीएमओ डा. अजय कुमार सक्सेना, बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ जाहिद हुसैन व डीआईओ बृजेश कुमार तथा जिले भर के एमओआईसी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें