फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पशुशाला में बंधे पशु पर जंगली जानवर ने किया हमला, ग्रामीणों ने तेंदुए का अंदेशा जताया

Sat, 28 Oct 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी मंगलसैन पुत्र रूपराम की पशुशाला में बंधे पशु पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। शुक्रवार को पशु मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तेंदुए का अंदेशा जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि जानवर पर तरह से हमला किया गया है। उससे लग रहा है कि तेंदुए ने हमला किया है। जंगली जानवर ने पशुशाला में बंधे पशु का काफी मास खाया है। पीड़ित किसान ने बताया कि आसपास के जंगल में तेंदुआ होने की चर्चा रही है। इसलिए पूरा अंदेशा है कि यह हमला तेंदुए ने किया है। ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि इस घटना की जानकारी वन विभाग को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें