फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर होने पर डीएम ने अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में गैरहाजिर होने पर डीएम ने अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का एक दिन का वेतन काट दिया। वहीं जिला पशु चिकित्सालय में तैनात दो कनिष्ठ सहायकों का वेतन भी काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम मनीष बंसल ने कहा कि जिले भर की गोशालाओं में क्षमता के आधार पर गोवंश को संरक्षित किया जाए। डीएम ने अधिकारियों से सहभागिता योजना, ईयर टैगिंग, टीकाकरण व संरक्षित गोवंश को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। इस बीच डीएम ने सीवीओ से समीक्षा बुकलेट के फॉर्मेट को विकासखंड बार बनवाने को कहा। सभी बीडीओ से कहा कि गोशालाओं में पशुओं का संरक्षण करें। इसके अलावा डीएम ने अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के बैठक में गैर हाजिर होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला पशु चिकित्सा दफ्तर में तैनात दो कनिष्ठ सहायकों के वेतन काटने को भी कहा। सीवीओ से सभी गोशालाओं का सर्वे कराए जाने को कहा। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान समेत सभी एसडीएम, सीवीओ मुन्ना लाल यादव, डीआईओ बृजेश कुमार, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें