फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग और राजस्व विभाग से मांगी फसल बर्बाद होने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तीन दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से जिलेभर में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आलू की फसल काफी बर्बाद हो गई है। अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद करने के साथ ही किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बर्बाद हुईं फसलों के मुआवजे के लिए किसानों ने आवाज उठाई।
विज्ञापन

इसमें किसान संगठनों ने भी सहयोग किया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने फसलों के नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। इसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग और राजस्व विभाग को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि जिलेभर में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। लेकिन कितना नुकसान हुआ है। इसके लिए कृषि विभाग और राजस्व विभाग को लगाया गया है।
विज्ञापन

यह दोनों विभाग फसलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। दरअसल संभल जिले में इस बार आलू की फसल ज्यादा की गई है।
इस बारिश और ओलावृष्टि से आलू की फसल को ही भारी नुकसान है। हालांकि गेंहू और सरसों पर भी इस बारिश और ओलावृष्टि का प्रभाव है लेकिन आलू कई जगह पूरी तरह नष्ट हो गया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की समस्या का संज्ञान जिलाधिकारी ने लिया है। इसी क्रम में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें