फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भगवान गणेश की मूर्तियों की लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर में गणेश चतुर्थी का महोत्सव प्रत्येक वर्ष धूमधाम से बनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग भगवान गणेश की मूर्ति को अपने घरों में स्थापित कर उसके विसर्जन तक मूर्ति की पूजा अर्चना करते हैं। इसी के चलते नगर के दुकानदारों की दुकान भगवान गणेश की मूर्तियों से बीते दिनों से ही सजने लगी। जिसको लेकर गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले लोगों ने दुकानों से भगवान गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन

शोभायात्रा में परेशानी पैदा करेंगे छुट्टा पशु
चंदौसी।
मंगलवार को नगर में भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों से होकर नगर में भ्रमण करेंगी। शोभायात्रा के मद्देनजर नगर पालिका ने बीते दिनों मेला कमेटी को आश्वासन दिया था कि शोभायात्रा के पहले ही छुट्टा पशुओं को गोशाला में व्यवस्थित कर दिया जाएगा। लेकिन पालिका की उदासीनता के चलते छुट्टा पशु शहर में घूम रहे हैं। मेला कमेटी ने बताया कि इसको लेकर कई बार ईओ को फोन किया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। संवाद
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की यातायात पुलिस ने कार्रवाई
चंदौसी। मेला कमेटी की ओर से मेला गणेश चौथ में आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लेकिन वाहन चालक अपने वाहन को कही भी खड़ा करके चले जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते सोमवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। जिसके तहत यातायात पुलिस नो पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन की सहायता से उठाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें