फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal : पंचायत के फैसले पर तलाकशुदा पत्नी से निकाह के लिए कराई दूसरी शादी, फिर तीन तलाक

Mon, 09 Jan 2023 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओबरी (संभल) में  निकाह फिल्म की तरह ही एक वाकया असमोली के एक गांव में सामने आया है। पति ने पहले अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए तीन तलाक दे दिया था। जब पंचायत में मामला पहुंचा तो वह दोबारा से निकाह करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी निकाह के लिए भी तीन महीने दस दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


करीब चार महीने पहले ग्रामीण ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। पत्नी तलाक के बाद से ही इद्दत (एकांतवास) में थी। बीते शुक्रवार को तीन महीने दस दिन की इद्दत का समय पूरा हुआ तो पंचायत हुई। इसमें ग्रामीण ने अपनी पत्नी से दोबारा निकाह करने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए महिला का निकाह दूसरे व्यक्ति से कराया गया। 

निकाह के फौरन बाद ही तीन तलाक दिया गया। अब महिला फिर से इद्दत की अवधि गुजारेगी। इसके लिए उसके पूर्व पति को दोबारा निकाह के लिए तीन महीने 10 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें