बहजोई। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जारी की गई प्रस्तावित अनंतिम आरक्षण सूची में वार्ड संख्या 1 की हजरतनगर गढ़ी सीट पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 2 बराही अनारक्षित, वार्ड 3 बेला अनारक्षित, वार्ड 4 गुमसानी अनारक्षित, वार्ड 5 मढ़न महिला, वार्ड 6 एंचोड़ा कंबोह अनारक्षित, वार्ड 7 असमोली महिला, वार्ड 8 मन्नीखेड़ा अनारक्षित, वार्ड 9 भारतल सिरसी अनारक्षित, वार्ड 10 रुकनुद्दीन सराय को अनुसूचित जाति में रखा गया है। इसके अलावा वार्ड 11 सलारपुर कलां महिला, वार्ड 12 सौंधन मोहम्मदपुर अनुसूचित जाति, वार्ड 13 अतरासी अनुसूचित जाति, वार्ड 14 भिरावटी पिछड़ा वर्ग, वार्ड 15 केसरपुर महिला, वार्ड 16 सिंहावली अनारक्षित, वार्ड 17 रजपुरा पिछड़ा वर्ग, वार्ड 18 रसूलपुर महिला, वार्ड 19 धनारी पिछड़ा वर्ग व वार्ड 20 जुनावई को पिछड़ा वर्ग में प्रस्तावित किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि वार्ड 21 घोंसली को पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 22 कादराबाद पिछड़ा वर्ग, वार्ड 23 छपरा पिछड़ा वर्ग, वार्ड 24 पाठकपुर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 25 मिर्जापुर नसरुल्लापुर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 26 मझोला अनुसूचित जाति, वार्ड 27 कैथल अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 28 छावड़ा अनारक्षित, वार्ड 29 राजथल अनारक्षित व वार्ड 30 गुमथल अनारक्षित तथा वार्ड 31 मौलागढ़ महिला, वार्ड 32 किसौली अनारक्षित, वार्ड 33 पवांसा अनारक्षित, वार्ड 34 सैफ खां सराय महिला तथा वार्ड 35 फत्तेहपुर सराय सीट को अनारक्षित में शामिल किया गया है।