बहजोई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग 6 नवंबर को जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम बहजोई के राजकीय महाविद्यालय में सुबह नौ बजे से होगा, इसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी से मोबाइल नंबर 9870811435 और 7055846083 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो