चंदौसी (संभल)। जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने मंगलवार को जिला कारागार संभल (मुरादाबाद) का निरीक्षण किया। उन्होंने जेलर को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधीकरण प्रभारी सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल अर्चना सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला जज कमलेश कच्छल द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जज ने वरिष्ठ जेलर को जेल संबंधी नियम, विनियम, निर्देश व आदेश दिए। साथ ही जेल में स्वच्छता, बैरक में रिसाब, उचित स्थान पर पानी की टंकी, शौचालय में साफ सफाई व उच्च सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। इसके अलावा जिला जज ने बंदियों के विधिक अधिकारों को लेकर शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की।