चंदौसी (संभल)। नगर के मोहल्ला शक्ति नगर स्थित बाल विद्या मंदिर पर मंगलवार को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व भक्तों ने नगर में कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।
कलशयात्रा में महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन अपने सिर पर कलश रख ढोल नगाड़े के साथ शहर में भ्रमण किया। श्रद्धालु जयकारों लगाते चल रहे थे। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। समापन पर कथावाचक आचार्य शिवशंकर भारद्वाज ने कथा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा मन की मलिनता को दूर करती है। यह कथा जीवन का दर्शन है। प्राचीन कथा होने के साथ साथ इसमें नवीन प्रश्नों का समाधान है। इस कथा को सुनने से काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि का नाश होता है। कथा के दौरान भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। कथा के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस अवसर पर भूदेव शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुधांशु रुस्तगी, शिव कुमार, राजेंद्र सिंह, संजय चौहान, कृष्णा सिंह, माया, चमेली देवी, सीमा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।