फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने दिए टिप्स

Wed, 11 Mar 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए कचहरी परिसर के विश्राम कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. विदुषी सिंह ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का सरलीकृत, सुलभ और त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। इस दौरान शिकायतों, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, श्रम विवाद, बैंक मामले व जनहित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन




मंगलवार को नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह व प्रभारी सचिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल की उपस्थिति में शाम 4:30 बजे हुई बैठक में समस्त अधिकारी व बैंक शाखा प्रबंधकों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए जनसुनवाई और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने, आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एआरटीओ अमिताभ चदुर्वेदी, एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, एसडीएम संभल निधि पटेल, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर, तहसीलदार संभल धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार गुन्नौर रविंद्र विक्रम, पूर्ति निरीक्षक तारवती, पालिका अध्यक्ष बबराला हर्षवर्धन, क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक रवि, कुंदन कुमार, एसपी रावत, राहुल कुमार सिंह, पराग गुप्ता, कपिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें