संभल। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर रैंक एवं उनकी विकास प्रगति को लेकर जानकारी दी। जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत कम रैंक आने पर जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को चेतावनी जारी की गई।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति, उद्यान विभाग की पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के अलावा अधिकारियों ने दैनिक विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण एवं शहरी विद्युत बिल में सुधार पर चर्चा की। खेत तालाब पर फोकस करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। आरईडी विभाग के अन्तर्गत भवन निर्माण को लेकर कम रैंक आने पर आरईडी विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। एंबुलेंस सेवा 102 के अंतर्गत कम रैंक आने सीएमओ को सचेत किया।
इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी वंदना, सीएमओ डॉ.तरुण पाठक, सीवीओ डॉ.शैलेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विनोद कुमार गुप्ता, डीआईओएस श्यामा कुमार, बीएसए अलका शर्मा, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडे आदि रहे।