फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। भाकियू टिकैत की रविवार को खिरनी मोहिउद्दीनपुर गांव में पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने की। इसमें क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे। सर्वसम्मति से तय किया गया कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए महीने की प्रत्येक 28 तारीख को नई तहसील परिसर में धरना दिया जाएगा। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही क्षेत्र के किसानों की जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि शासन के आदेश के बाद भी जिले में छुट्टा गोवंशीय पशुओं से अभी तक निजात नहीं मिल पाई है। किसानों की बिजली समस्या बनी हुई है। पुलिस थानों में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिले में किसानों की मक्का फसल की खरीद एमएसपी पर की जाए। इसके लिए अधिक से अधिक खरीद केंद्र खोले जाएं। इस दौरान मंडल प्रवक्ता चंद्रपाल यादव, ओम प्रकाश यादव, हरीराज सिंह, वीरपाल सिंह, मुनेंद्र सिंह यादव, प्रेमपाल, हाशिम, माया देवी, राजवती, तुलसा देवी, राजेश्वर यादव, रामपाल, राधेश्याम, राममूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें