फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा: ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई फोटो साथ में लाना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को वही फोटो लेकर आना अनिवार्य है, जो उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड की थी। प्रवेश पत्र, उसकी एक फोटो युक्त प्रति और वैध फोटो के बिना अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 15 जून को पांच केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसमें 2172 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा के नोडल समन्वयक डाॅ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली और दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक होगा। केंद्र पर एक घंटा पहले प्रवेश शुरु हो जाएगा। लेकिन परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक सही प्रश्न पर दो अंक मिलेंगे।
कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थी से प्रवेश पत्र की एक फोटो युक्त प्रति प्रथम पाली में ही अनिवार्य रूप से जमा कराएंगे। यदि प्रश्न पुस्तिका ओएमआर शीट पर कोई गलती है तो अभ्यर्थी उसे 15 मिनट के अंदर कक्ष निरीक्षक से बदलवा सकता है। नोडल समन्वयक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां लगभग पूरी हैं। सीट प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें