फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रास्ते को लेकर विवाद, पुलिस को तहरीर दी

Fri, 20 Nov 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कलां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन लोगों ने एक युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़ित रिजवान ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने आरोपियों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव शाहबाजपुर कलां निवासी रिजवान ने पुलिस को बताया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए। रास्ते के पुराने विवाद के चलते उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रिजवान के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी गुलअफशा के साथ भी मारपीट की गई। रिजवान ने असमोली थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें