फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली मैं शॉपिंग करूंगी: पति ने कर दिया इनकार, फिर हुआ विवाद, वो बोला- तलाक तलाक तलाक

Tue, 09 Aug 2022 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ओबरी (संभल)।

सार

पीड़िता का कहना है कि उसने पड़ोसियों के घर रात गुजारी। मंगलवार की सुबह महिला के परिजन पहुंच गए। वह महिला को अपने साथ ले गए हैं। इस मामले में अभी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में सोमवार को शॉपिंग की जिद पूरी नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि पति ने मारपीट की और रात के समय ही घर से निकाल दिया। मायके वाले अब महिला को अपने साथ ले गए हैं। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन

तेरह साल पहले उत्तराखंड में हुई थी शादी
असमोली थाना क्षेत्र के अहरौला माफी निवासी एक युवक की शादी तेरह वर्ष पहले उत्तराखंड राज्य के एक कस्बे से हुई थी। शनिवार को वह अपनी पत्नी को साथ लेकर मुरादाबाद रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान पत्नी ने बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कही।
विज्ञापन

देर रात दिया तीन तलाक
इस पर पति ने इनकार कर दिया। दोनों रविवार को घर लौटे तो विवाद बढ़ गया। महिला का कहना है कि विवाद के दौरान ही उसके पति ने सोमवार की देर रात तीन तलाक दिया है। जब इसका विरोध किया तो मारपीट की और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें