कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक युवक योगेश ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी आए दिन उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से रुपये व आभूषण मंगवाते रहा।
आरोप है कि एक अगस्त को आरोपी योगेश ने अपने मोबाइल से घर के मोबाइल नंबर पर कॉल करके बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी घर से 30 हजार रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये के सोने के जेवर, 20 हजार रुपये के चांदी के जेवर लेकर चली गई। वहां से आरोपी उसे इलाहाबाद व दिल्ली ले गया। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। काफी तलाश करने पर बेटी का कोई पता नहीं चला। ढूंढ़ने पर तीन अगस्त को बेटी गजरौला में मिली।
किशोरी ने बताया कि आरोपी योगेश व गांव के ही उसके साथी सोनू ने कई बार उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गांव के ही योगेश व सोनू के खिलाफ पोक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म के मामले रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में जुटी है।
किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। -दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी।