चंदौसी। मौलागढ़ में जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया और फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंडी चौकी इंचार्ज सुभाष भाटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार के साथ पुलिस टीम को लेकर गश्त कर रहे थे। रात करीब साढ़े बजे मौलागढ़ निवासी महिला मंजू ने अवगत कराया की, उसके दो बेटों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा है। मौके पर पहुंचे तो महिला ने बताया कि उसके बेटे कृष्ण कुमार व पवन मुखिया में झगड़ा हुआ था। पवन भी मौके पर ही था। पवन ने बताया कि उसके भाई ने तमंचे से फायर किए हैं। इससे आसपास के लोगों में दहशत है। पुलिस को देखकर आरोपी कृष्ण कुमार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। एसआई सुभाष भाटी ने आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-
घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की रात घर पर था। उस समय पड़ोस के रहने वाले घनश्याम, पान सिंह, कृष्णा लाठी डंडे लेकर उसके घर आ गए और गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरेेपियों ने लाठी डंडों से पीटा। उसके सिर व शरीर मेें गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सांसद कुलभूूषण पर लगे आरोपों पर विचार विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। अखिल भरतीय क्षत्रिय महासभा की अंबेपुरम में हुई बैठक में सांसद कुलभूषण शरण सिंह पर कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा लगाए आरोपों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय महासचिव विजयवीर सिंह ने कहा कि कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर झूठे आरोप सांसद पर लगाए गए हैं। जो निंदनीय है। खिलाड़ियों द्वारा लगाए आरोपों की जांच हो चुकी है। उसमें सांसद निर्दोष पाए गए थे। ऐसे में खिलाड़ियों की मांग राजनीति से प्रेरित लग रही है। इस मौके पर विशाल चौहान, बीपी सिंह तोमर, लोकेश कठेरिया, विकास चौहान, मनोज कठेरिया, तेजेंद्र सिंह, बबलू चौहान, सचिन प्रताप आदि रहे।