संभल। जिले में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को दो महिला समेत पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 49 हो गई है। एक मरीज की हालत सही नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि जो संक्रमित मरीज मिले हैं।
उसमें चंदौसी के गांव पथरा निवासी 22 वर्षीय युवक, गांव धनीपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, अहरौला नवाजी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, घनुपुरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव भीकमपुर जैनी निवासी 29 वर्षीय युवक शामिल हैं। बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इस महीने में बढ़ी है लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने की दर भी अच्छी है। जो मरीज रविवार को मिले हैं सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई जाएगी। शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों में एक मरीज को अस्पताल भर्ती कराया गया है।