फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भंडारे में प्रसाद को लेकर बच्चों में विवाद, बड़ों में मारपीट

Fri, 18 Sep 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बुधवार शाम कथा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद बढ़ने पर बच्चों के परिजन भी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव में कई दिनों से कथा का आयोजन चल रहा था। बुधवार को कथा के समापन के बाद भंडारा हुआ। शाम करीब 8 बजे प्रसाद ग्रहण करने के दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। इसके बाद बच्चों के परिजनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एक पक्ष के इंद्रपाल और कल्याण तथा दूसरे पक्ष की सावित्री और राजमाला घायल हुई हैं। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें