फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंदगी के चलते गांव में फैली बीमारी, भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन

Thu, 09 May 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव अतरासी में सफाई न होने पर गंदगी परसी है। जिससे गांव के लोग बीमार हो रहे हैं। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साफ-सफाई पूरी तरह ठप पड़ी है। गांव में लोग बीमार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। लोगों की बीमारी के चलते जान जा रही है। पंचायतराज विभाग और स्वास्थ्य विभाग गांव के लोगों की सुध नहीं ले रहा है। गांव में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी उपचार नहीं मिलता। गांव के बीमारों का उपचार निजी चिकित्सक और निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। नत्थू सिंह यादव ने बताया कि गांव में डायरिया फैल रहा है। काफी लोग बीमार हैं7 कई लोगों की जान भी चली गई। गांव से न गंदगी खत्म हो रही है और न स्वास्थ्य विभाग शिविर लगा रहा है। जबकि शिकायत लगातार की जा रही है। महेश ने बताया कि हर घर में लोग बीमार हैं। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर गांव के अंदर तक गंदगी है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने और स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। इस दौरान छोटेलाल, अंतराम सिंह, राम गोपाल, विजय सिंह यादव, संजू कुमार, वीरेंद्र सिंह, पंचू सिंह यादव, गोपाल सिंह, सुखराम सिंह यादव, धीरेंद्र यादव, सत्यवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें