फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चुनाव में पत्नियों की जगह ड्यूटी करने के तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 May 2024 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मतदान में पत्नियों की जगह ड़्यूटी करते पकड़े गए तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की पत्नियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को तीसरे चरण के तहत संभल लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान हुआ है। इसी क्रम में सभी मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ की ड्यूटी लगी थी। संभल के आर्य समाज रोड पर स्थित महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल और आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर काॅलेज पर तीन बीएलओ पुलिस ने पकड़े थे। यह तीनों अपनी अपनी पत्नी की जगह ड्यूटी कर रहे थे। आईकार्ड पत्नी का ही गले में डाला हुआ था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नखासा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अनूप कुमार, शेरखां सराय निवासी जियाउल हक और दीपा सराय निवासी हिफ्जुर्रहमान है। अनूप कुमार और जियाउल हक की पत्नी शिक्षामित्र हैं। जबकि हिफ्जुर्रहमान की पत्नी सहायक अध्यापिका है। यह तीनों अपनी अपनी पत्नी के आईकार्ड गले में डालकर बीएलओ का कार्य कर रहे थे। धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें