फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के चुनाव का बिगुल बजते ही अधिवक्ताओं में हलचल मच गई है। एल्डर कमेटी ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2025-26 के इस चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से मॉडल बायलॉज के अनुसार निर्धारित पदों पर शुल्क व अनुभव की गणनाकाल के संबंध में निर्णय लिया है। सभी पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष से अधिक के अनुभव वाले अधिवक्ता ही दावेदारी कर सकते हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 20 वर्ष से अधिक, उपाध्यक्ष वरिष्ठ खंड के लिए 10 वर्ष से अधिक, उपाध्यक्ष कनिष्ठ खंड के लिए 05 वर्ष से अधिक, सचिव के लिए 15 वर्ष, सहसचिव के लिए 05 वर्ष, कोषाध्यक्ष के लिए 10 वर्ष, सदस्य वरिष्ठ खंड गवर्निंग काउंसिल के लिए 15 वर्ष और सदस्य कनिष्ठ खंड गवर्निंग काउंसिल के लिए 05 वर्ष से अधिक का अनुभव होना चाहिए। बताया कि नामांकन पत्र 16 व 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बार रूम में जमा किए जाएंगे। नाम वापसी व एतराज और नामांकनपत्रों की जांच 18 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगी। 24 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

बताया कि नामांकन फार्म में नामांकन करते समय प्रत्याशी, आवेदक, प्रस्तावक, अनुमोदक का फोटो आवश्यक शुल्क रजिस्ट्रेशन नंबर, सीओपी नंबर, हस्ताक्षर सहित जमा करना होगा। अन्यथा फार्म निरस्त माने जाएंगे। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य शकील अहमद वारसी, मो. सगीर सैफी, राजबहादुर, लोकेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें