फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में खाद न मिलने से निराश होकर बैरंग लौटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई सहकारी समिति पर खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। शनिवार से समिति पर खाद नहीं है। सोमवार को भी किसान बिना खाद लिए ही बैरंग लौटे। वहीं, समिति के सचिव विपिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को समिति पर करीब 250 बोरे खाद वितरित की गई। शनिवार को खाद समाप्त हो गई। समिति की ओर से 1500 बोरी खाद की मांग के लिए चेक जमा कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही खाद मिल जाएगी। इसके बाद समिति पर किसानों को खाद का वितरण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें