फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिका जागी, हातिमसराय में पंप लगाकर निकलवाया गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला हातिमसराय में सीवर लाइन चोक होने की अमर उजाला में खबर प्रमुखता से छपी तो नगर पालिका भी जाग गई। सोमवार को दो पंप लगवाकर गंदा पानी निकलवाया गया है।
विज्ञापन

ईओ मणिभूषण तिवारी का कहना है कि लोगों को फिलहाल समस्या से निजात दिलाने के लिए पंप लगाकर पानी निकलवाया जा रहा है। जल्द ही स्थायी रूप से इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा। मालूम हो कि हातिमसराय में सीवर लाइन चोक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन के दौरान उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। वाहन तेजी से गुजरते हैं तो छींटें कपड़े तक पहुंचते हैं। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। यही नहीं, इस समस्या के बारे में डीएम को भी जानकारी दी गई। लेकिन समाधान नहीं मिल सका। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें