फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों की टोटियों में आ रहा गंदा पानी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
संभल के लोधी सराय में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला लोधी सराय में गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति दिए जाने के विरोध में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर पेयजल की लाइन फट गई है। इन स्थानों से गंदा पानी लाइन में जा रहा है और वह घरों की टोटियों तक पहुंच रहा है। लोग बीमार पड़ रहे है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जिला संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ला सोतीपुरा के नजदीक मोहल्ला तकिये में लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका की ओर से ट्यूबवेल लगवाया गया था। बताया कि ट्यूबवेल के पानी की पाइप का कनेक्शन पुरानी फटी हुई पाइप लाइन से जोड़ दिया गया था। फटी हुई पाइप लाइन होने की वजह से उसमें से नालियों का गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। मोहल्ले के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने शीघ्र नई पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की है। समाधान न होने पर अनशन किए जाने की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन में समिति के चेयरमैन सय्यद असलम, सऊद अहमद, महफूज आलम, शरीफ अब्बासी, सोनू कुमार, मोहित, रोहित, ओमप्रकाश, रईस, इब्राहिम, फिरोज, आतिफ, रेहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें