फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नवीन की घातक गेंदबाजी से दिलगौरा की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव दिलगौरा में सोमवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सौधन मोहम्मदपुर मिलक और दिलगौरा टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें दिलगौरा टीम ने नवीन यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत सौधन मोहम्मदपुर मिलक को 33 रन मैच हरा दिया। नवीन ने चार ओवरों में 20 रन देकर आठ बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन



दिलगौरा टीम के कप्तान नवीन यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिलगौरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए जिसमें सचिन यादव ने 20 गेंद पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। सौधन मोहम्मदपुर मिलक की टीम की ओर से कप्तान देवेंद्र यादव ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौधन मोहम्मदपुर मिलक की टीम 10 ओवर में 70 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। दिलगौरा टीम ने 33 रन से मैच जीत लिया। इसमें जेपी ने 13 गेंद पर 15 रन की पारी खेली। दिलगौरा टीम की ओर से नवीन यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर आठ बल्लेबाजों को आउट किया। प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन नेत्रपाल उर्फ राज यादव ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष गुड्डू यादव के द्वारा नवीन यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान कायम सिंह यादव ने नवीन यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुनेश यादव, सुनील कुमार, विनीत कुमार, जयपाल यादव, भूरे यादव, जगनमोहन, अंकुर यादव, गुड्डू यादव, बालक राम, भूपेन्द्र यादव, विशाल यादव, दुर्गेश, हरीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें