फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जर्जर सड़कें, खुले नाले बने खतरा... जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका क्षेत्र में जर्जर सड़कें लोगों के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। इन खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्य समाज रोड पर हाल ही में हॉट मिक्स रोड बनाई गई थी लेकिन वह भी अब उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

इसके अलावा, शहर में खुले नाले भी लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या भी एक गंभीर समस्या है। लगातार कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने इन सभी समस्याओं के बारे में अनेकों बार शिकायतें की हैं लेकिन अभी तक इन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है और कोई समाधान नहीं हो सका है।
यह बोले लोग
नाले खुले हुए हैं। यह गंदगी से अट गए हैं। कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इनसे कई बार हादसे भी हुए हैं। बावजूद इसके कोई सचेत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार गुप्ता, वरिष्ठ एडवोकेट
कोट
हर मोहल्ले में कुत्ते के झुंड हैं। आवारा पशु भी घूमते रहते हैं। मेरे कई कर्मियों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। हाल ही में उन्हें कुत्ते ने काटा है। समाधान होना चाहिए।
दीपक कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
कोट
सुबह में नगर पालिका के द्वारा जो पानी की आपूर्ति मिलती है, वह ठीक नहीं है। गंदगी आती है। यह पीने लायक नहीं होता। पानी गंदा आ रहा है। इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मजबूरन यह नालियों में बहता है।
मोहम्मद वारिस, बेगमसराय
कोट
नगर पालिका से मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पानी की आपूर्ति ही ठीक नहीं है। गंदा पानी आता है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। यह समस्या छह माह से बनी हुई है।
शाहिद, बेगमसराय
0000
कोट
गंदगी से नाला अटा हुआ है। पानी सड़क पर बहता है। इससे कीचड़ फैल रहा है। सड़क भी टूटी हुई है। कई बार समाधान कराने की मांग की है लेकिन समाधान नहीं हो सका है। जल्द ही समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

मोहम्मद सालिम, तुर्तीपुर इल्हा
00000
रायसत्ती रोड टूटा हुआ है। इस पर चलना दुश्वार है। दो साल से रोड टूटा हुआ है। कई बार इसकी शिकायत की गई। बारिश में निकलना दुश्वार रहता है।
सिमाम अनवर, दीपासराय
000
आर्य समाज रोड अभी ही पड़ा है लेकिन उखड़ने लगा है। घटिया सामग्री लगाई गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
अबू तालिब, संभल
000
कोट
बाल विद्या मंदिर स्कूल वाली सड़क भी उखड़ने लगी है। हाल ही में यह सड़क डाली गई थी। इससे फिर से परेशानी होगी। जांच होनी चाहिए।
मोहम्मद नवी, संभल
000
कोट
ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है। वाहन आते-जाते रहते हैं। इससे हादसों का डर बना रहता है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
मोहम्मद शाहजाद, बेगमसराय
000
कोट
शहर में कहीं ट्रांसफार्मर को लेकर समस्या है तो उसे तत्काल दिखवाएंगे। समाधान कराया जाएगा। इसके लिए लगातार निगरानी भी की जाती है।
रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन, विद्युत निगम
कोट
कई सड़कों का टेंडर हो गया है। जल्द ही सड़कें ठीक कराई जाएंगी। सड़क की बजरी उखड़ने की भी जांच कराई जाएगी।
आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें