फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक की टक्कर में किसान घायल, आठ दिन बाद रिपोर्ट

Mon, 16 Nov 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आठ दिन बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम सहरा उर्फ सहरिया निवासी नरेशपाल सात नवंबर की सुबह अपनी बाइक से गांव से बहजोई जा रहे थे। ग्राम करीमपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नरेशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनके बेटे विनीत को सूचना दी। विनीत ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पिता को चंदौसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विनीत की तहरीर पर कोतवाली बहजोई पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें