फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अलंकरण समारोह में विभूतियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के हयातनगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत का प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2025 के प्रदेश गौरव सम्मान से मुरादाबाद स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी को सम्मानित किया। जबकि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सैनी को वर्ष 2025 के सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन सम्मान नवाजा। एटा के जिला न्यायाधीश (एमएसीटी) अहमद उल्ला खां को महात्मा गौतम बुद्ध शांति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम रहीं अवंतिका सिंह एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल रामपुर की कक्षा नौ की छात्रा अवंतिका सिंह प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने अपने विचार रखे। हरद्वारी लाल गौतम और कुसुम ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें