फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे लर्निंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देने में आ रही दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आरटीओ द्वारा घर बैठे लर्निंग लाइसेंस की सुविधा आवेदकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कंप्यूटर में लगे कैमरे में किसी तरह का शोर रिकार्ड हो जाने पर सिस्टम में आवेदन निरस्त हो जाने से आवेदक परेशान हो जा रहे हैं। आवेदन के लिए मजबूरी में उन्हें दोबारा फीस जमा करना पड़ रहा है। आवेदकों ने इस परेशानी को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक बिचौलियों के चंगुल में न फंसें, इसके लिए शासन द्वारा आवेदकों को घर से ही ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी का लाइसेंस बनकर तैयार हो जाता है। कंप्यूटर सेंटर व जनसेवा केंद्रों के पास साउंड प्रूफ कमरा न होने के कारण लाइसेंस बनवाने के लिए जब आवेदक ऑनलाइन परीक्षा दे रहे होते हैं तो इस दौरान कंप्यूटर में लगे कैमरे में आवाज व शोर भी रिकार्ड हो जाने से सिस्टम द्वारा आवेदन को निरस्त कर दिया जाता है। इसके बाद आवेदकों को दोबारा नए सिरे से आवेदन की पूरी प्रक्रिया को दोहराते हुए फिर से तीन सौ रुपये फीस जमा करनी पड़ रही है। कई आवेदक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जनसेवा केंद्रों व एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते परेशान हैं, लेकिन कार्यालय स्तर से उनकी कोई मदद नहीं हो रही है।
---
आवेदन के बाद 15 जून को ऑनलाइन परीक्षा का स्लॉट मिला था। जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा में फेल या पास करने की बजाए आवेदन ही निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शेखर, बेगम सराय
---
लर्निंग लाइसेंस के लिए एक सप्ताह से एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षा के बाद आवेदन निरस्त होने का संदेश पहुंचा था।
सतेंद, चंदौसी
---
15 दिन पहले आवेदन किया था। ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए कंप्यूटर के सामने बैठे तो आवेदन निरस्त हो गया। दोबारा आवेदन कर तीन सौ रुपये की फीस कटवानी पड़ रही है।
भूपेंद्र सिंह, गुन्नौर
---
लर्निंग लाइसेंस बनवाने की नई व्यवस्था लागू होने के बाद कई आवेदकों के आवेदन परीक्षा देने के बाद निरस्त हो जाने की शिकायतें मिल रही हैं। आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा देने के दौरान विशेष तौर पर सतर्कता बरतने के साथ ही जिस कक्ष में परीक्षा दे रहे हों, वहां किसी भी तरह का शोर न होने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. प्रवेश कुमार सरोज, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें