चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित डायलिसिस सेंटर की वायरिंग फुंकने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से जिन मरीजों की डायलिसिस होनी थी वह पड़ोस के जनपद में जाकर डायलिसिस कराने को मजबूर हैं। सीएचसी में स्थित डायलिसिस सेंटर पर जनपद संभल के अलावा बदायूं जनपद तक के मरीज डायलिसिस की जाती है। इन दिनों करीब 56 मरीज आ रहे हैं। दो दिन पहले मंगलवार को डायलिसिस सेंटर की बिजली वायरिंग फुंक गई। इससे मरीजों की डायलिसिस बंद हो गई। हालांकि प्रतिदिन दो या तीन मरीजों की ही डायलिसिस की जाती है। मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि वायरिंग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
-
मंगलवार को डायलिसिस सेंटर की वायरिंग फुंक गई थी। डायलिसिस सेंटर में 56 मरीज डायलिसिस के पंजीकृत हैं। जिन मरीजों की बुधवार और बृहस्पतिवार को डायलिसिस होनी थी उन्हें तत्काल फोन पर दूसरे जिले में डायलिसिस कराने को कह दिया गया है। शुक्रवार से व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
-डॉ. हरवेंद्र सिंह, सीएमएस, सीएचसी चंदौसी