फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भारत व यूपी को विकसित करने की संकल्पना पर शिक्षकों व विद्यार्थियों से किया संवाद

विज्ञापन
चंदौसी के एसएम डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक व विद्यार्थ
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। एसएम डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ के विजन डॉक्यूमेंट निर्माण के लिए प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों सहित जिला विकास अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सहित मुख्य अतिथियों ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से संवाद कर भारत व उत्तर प्रदेश को विकसित करने की संकल्पना रखी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएम डिग्री कॉलेज में हुए प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त शिव कुमार तोमर, डीडीओ राम आशीष, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हेमंत सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीओ राम आशीष ने समर्थ उत्तर प्रदेश व विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला और कहा की 2047 में स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित करने की संकल्पना रखी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने भी समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की संकल्पना रखी है। इस संकल्पना को मूर्त रूप देने व जन सहभागिता के माध्यम से विजन डॉक्यूमेंट 20 47 को तैयार करने के लिए प्रबुद्ध जन शिक्षक-छात्र संवाद का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

विजन डॉक्यूमेंट बनाने में 12 सेक्टर व कई सब सेक्टर बनाए गए हैं। इससे संबंधित सुझाव समर्थ उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर छात्र एवं प्राध्यापक रख सकेंगे। इस अवसर पर जिला अर्थ व संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, प्राचार्य हर्षवधन, प्रोफेसर एसबीएल श्रीवास्तव, एके शर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार, अमरजीत मौर्य, डॉ. महेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. स्कंद, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. विशेष कुमार पांडे, डॉ. ज्योति, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. सुरभि यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें