फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देर से नहीं पहुंचेगी पुलिस, डायल 100 शुरू

Tue, 20 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी/बहजोई
विज्ञापन
बहजोई में यूपी-100 डायल की गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल जिले में सोमवार को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यूपी-डायल 100 की समारोहपूर्वक शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने हरी झंडी दिखाकर जिले को मिली तीस गाड़ियों को रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब यूपी पुलिस पर ना तो घटना स्थल पर देर से पहुंचने का आरोप लग सकेगा और ना ही विपक्षी लॉ एंड आर्डर खराब होने का आरोप लगा सकेंगे।
मुरादाबाद, रामपुर सहित उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में तो यूपी-डायल 100 योजना पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन संभल सहित शेष 44 जिलों में योजना की समारोहपूर्वक शुरुआत सोमवार को की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह के संयोजन में बहजोई पुलिस लाइंस में कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, विधायक राम खिलाड़ी यादव, डीआईजी ओमकार सिंह आदि के साथ हरी झंडी दिखाई। परियोजना की 30 गाड़ियों को रवाना किया।

इससे पूर्व समारोह की शुरुआत एंग्लोवैदिक स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना कर की। सिल्वर स्टोन स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत व चंदौसी की मोनी ने नृत्य पेश किया। जयप्रकाश यादव ने अखिलेश सरकार के कार्यों को परिभाषित करती कविता सुनाई। 

मुख्य अतिथि इकबाल महमूद ने कहा कि विपक्षी अक्सर सरकार की योजनाओं की तो तारीफ करते हैं लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं लेकिन अब यूपी पुलिस मौका-ए-वारदात पर देरी से पहुंचने का मिथक तोड़ेगी, साथ ही अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, जिलाध्यक्ष फिरोज खां व चरन सिंह यादव ने भी संबोधित किया। डीआईजी ओमकार सिंह ने कहा कि यूपी- डायल 100 के कर्मी सेवाभाव के साथ कार्य करें, यह उनके लिए परोपकार करने का मौका है, इसमें लापरवाही पर क्षमा नहीं मिलेगी।

इस मौके पर एएसपी राममूरत यादव, 1090 की डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव, सपा नेता हरवीर सिंह यादव, अखिलेश यादव, गालिब खान, सुहैल इकबाल, असगर अली अंसारी, सईद अख्तर इस्राइली, गोकिल यादव, साजिद अली खां, खुशनवाज खां, आरिफ खां, अमरपाल सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें